फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह के दौरान लाखों की नगदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

चंदपा थाना क्षत्रान्तर्गत आगरा रोड पर एक गेस्ट हाउस से बदमाश शादी समारोह के दौरान एक बैग चोरी कर ले गए। इसमें पांच लाख से ज्यादा की नगदी व आभूषण थे। घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस से शिकायत की गई है।

स्थानीय मोहनगंज घंटाघर निवासी पुनीत अग्रवाल सेंट मैरी स्कूल के संचालक हैं। उनकी बहन की सौभाग्य फॉर्म हाउस आगरा रोड पर दो दिन पहले शादी थी। बारात हाथरस से ही गई थी। शादी में चढ़त के दौरान जब सभी लोग बारातियों के स्वागत में व्यस्त हो गए तो इस दौरान पुनीत की मां उर्मिला के हाथ में बैग लगा था। उन्होंने दूल्हे के स्वागत के लिए जब तिलक किया तो बैग पास में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में किसी शातिर ने यह बैग पार कर दिया। इस बैग में पांच लाख 36 हजार रुपये नगद और सोने की नथ और मोबाइल फोन रखा था। काफी देर तक जब बैग नहीं मिला तो परिजन काफी परेशान रहे। इस मामले की जानकारी थाना चंदपा को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताते हैं कि गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे भी सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें