फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से मोपेड सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदरपुर। जीटी रोड पर सलेमपुर गांव के सामने पेट्रोलपंप के पास तेज रफ्तार डीसीएम मोपेड को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में मोपेड सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है।

तालग्राम थाना क्षेत्र के पीपल नगला गांव निवासी जगदीशचंद्र पाल (65) पुत्र मूलचंद्र शनिवार को देर शाम करीब 6 बजे छिबरामऊ बाजार से अपने गांव जा रहे थे। सलेमपुर गांव के सामने शहीद कमलेश कुमारी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में जगदीशचंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा के बाद डीसीएम चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले। लोगों की सूचना पर कोतवाल संतोष कुमार व्यास, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज बसंतराम कुशवाह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सौ शैय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिबरामऊ क्षेत्र में रामपुर बैजू निवासी शिवरतन पुत्र रामबाबू ने अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक दो सितंबर को कुंवरपुर बनवारी मार्ग पर लोडर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उधर, भगवंतपुर निवासी बटेश्वरदयाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक शहर के पूर्वी बाईपास पर 12 नवंबर को वाहन चालक ने उनके टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


डीसीएम की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत
क्रासर
- हादसे के बाद डीसीएम सड़क किनारे खड्ड में जाकर गिरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें