फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन का अपहरण करने वाला बाबू पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

अपने सहकर्मी की बेटी को भगा कर ले जाने वाले लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट में तैनात लिपिक पर अपने सहकर्मी की बेटी को भगाने का आरोप था। जिसे लेकर लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी थी। चार दिन पहले लड़की को पुलिस ने बरामद किया। मंगलवार को लड़की का बयान हुआ।
विज्ञापन


बयान में अपहरण करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को बुधवार को रुहेरी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। उसकी मेडिकल जांच हुई और फिर वहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया। एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें