फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय मारने के दो आरोपियों का होगा लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र में नील गायों को मारने वाले आठ लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेजी है।
चंदपा पुलिस को सूचना मिली थी कि आधा दर्जन से अधिक लोग नील गायों को मारने के लिए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर नगला कलू के बंबा से बबलू पुत्र रमेश खां और पिंकू पुत्र सलामत खां निवासी अल्हेपुर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुकर्रम पुत्र अज्जी खां, आस मोहम्मद उर्फ कलुआ पुत्र नेकसे मास्टर, अलीशेर पुत्र आमीर खां, रिजवान पुत्र कयूम खां निवासीगण अल्हेपुर और चमन पुत्र नन्नू खां व गुलाब खां पुत्र कंचन खां निवासी नगला कलू भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके अलावा मुकर्रम व आस मोहम्मद के बंदूक के लाइसेंस को निरस्त किए जाने की कार्रवाई के लिए पुलिस ने डीएम को पत्र लिखा है। एसएचओ विनोद कुमार ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें