क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
करीब तीन महीने पहले कोतवाली हाथरस गेट के जोगिया बंबा पर हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने चार्जशीट 6 लोगों पर लगाई है। इस हत्याकांड में दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
इगलास अड्डा निवासी लक्ष्मण पहलवान और उसके साथी को कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस के अभी छह लोग हाथ लगे हैं।
जिनमें भोला उर्फ गजेन्द्र निवासी अखेपुर, भीमा पहलवान निवासी पेतखेड़ा, तालेवर निवासी मलपुरा आगरा, रिंकू पहलवान उर्फ भोंदी निवासी लच्छी नगरिया थाना चंदपा, शेखर निवासी बड़ाखुर्द, धीरेंद्र उफ़ॱर पम्मी निवासी तोछीगढ़ के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
एसएसओ जितेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में अभी दो आरोपियों शैलू निवासी अफोया और कृष्णवीर निवासी अखेपुर फरार चल रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही इनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।