कलेक्ट्रेट सभागार में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के संबंध में शुक्रवार को बैठक हुई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने हाथरस सदर के पशु चिकित्सालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। टास्क फोर्स का गठन तहसीलवार कर दिया गया है।
उन्होंने ने बताया कि जिले में मुर्गियों और पक्षियों में बर्ड फ्लू होने की कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है, फिर भी जन स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा जिले में हाई अलर्ट कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बर्ड फ्लू पक्षियों में होने वाला विषाणु जनित संक्रामक रोग है, जो सामान्यतः पक्षियों को ही संक्रमित करता है। संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से दूसरे पक्षियों एवं मनुष्यों में बीमारी के फैलने की संभावना रहती है।