फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तापमान तो नहीं बढ़ा, उमस ने किया बेचैन

Sat, 24 May 2025 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले आई तेज आंधी व बारिश ने फिलहाल तापमान की रफ्तार को तो थाम दिया है, लेकिन उमस से लोगों का पीछा नहीं छूट रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन लोग उमस से पूरे दिन बेचैन रहे। पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था।
विज्ञापन

बुधवार की रात आई तेज आंधी-बारिश के बाद बृहस्पतिवार को मौसम काफी नरम रहा था। शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली, लेकिन तापमान की सुई 37 डिग्री सेल्सियस पर टिकी रही। उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। लोग कूलर और एसी के सामने से हटने की हिम्मत नहीं कर पाए।
हालांकि दोपहर में तेज धूप की वजह से लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं कर पाए। सड़कों पर खामोशी पसरी रही। दुकानदार भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज की मानें तो शनिवार को मौसम कुछ नरम रह सकता है। कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें