फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रांसफॉर्मर फुंका, 200 उपभोक्ताओं की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के हलवाई खाना में बृहस्पतिवार की रात को 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इस कारण 200 उपभोक्ताओं की बिजली रात दो बजे से सुबह 10 बजे तक ठप रही। इसके अलावा शहर के अन्य विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट से भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस कारण बिजली ने कई इलाकों में आंख मिचौली का खेल खेला। बिना बिजली के लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
गर्मी बढ़ने के साथ विद्युत उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। कभी ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं तो कभी लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात को शहर के 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंकने से हलवाई खाना के अलावा पुरानी छिपैटी आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिना बिजली के लोग चैन से सो नहीं सके। घरों में लगे उपकरण शोपीस बन गए। लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं शहर के नवीपुर, गिजरौली, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट के चलते लोगों को काफी देर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विशाल निषाद का कहना है कि शहर के हलवाई खाना में 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रात को दो बजे फुंक गया था। इसे सुबह बदलवा दिया गया है। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें