फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पांच साल पहले आया नगर पालिका में, अभी तक न रास्ता है न ही पाइपलाइन, पीने का पानी तक नहीं मिल रहा

Thu, 21 May 2026 11:26 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इस वार्ड में नगरिया नंदराम, कछपुरा, नगला मौठा, ग्लोरी गार्डन, सुंदरबन, महावीर धाम, आशीर्वाद वाटिका, बांके बिहारी कॉलोनी, संस्कार सिटी, शिव धाम कॉलोनी और कोटा आंशिक जैसे क्षेत्र शामिल हैं। करीब छह हजार वोटर और 18 हजार की आबादी वाले इस वार्ड के लोग तीन साल से जर्जर रास्तों पर झटके खा रहे हैं।
विज्ञापन
नगला अलगर्जी में खराब पड़ा हैंड पंप और कच्ची गलियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल पहले हाथरस नगर पालिका में शामिल हुए कोटा रोड नगरिया नंद राम को वार्ड संख्या 25 का तमगा मिला है, लेकिन यहां पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। पाइपलाइन नहीं डाली गई है। इस वार्ड में नगरिया नंदराम, कछपुरा, नगला मौठा, ग्लोरी गार्डन, सुंदरबन, महावीर धाम, आशीर्वाद वाटिका, बांके बिहारी कॉलोनी, संस्कार सिटी, शिव धाम कॉलोनी और कोटा आंशिक जैसे क्षेत्र शामिल हैं। करीब छह हजार वोटर और 18 हजार की आबादी वाले इस वार्ड के लोग तीन साल से जर्जर रास्तों पर झटके खा रहे हैं।

विस्तारित क्षेत्रों में विकास कार्य प्रस्तावित हैं। कई स्थानों पर सड़क व नल के कार्य कराए जा चुके हैं। प्रकाश व्यवस्था भी की गई। कार्य योजना के अनुरूप प्रस्तावित कार्य कराए जा रहे हैं।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका हाथरस

विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद हमें उम्मीद थी कि क्षेत्र का कायाकल्प होगा, लेकिन कोई विकास कार्य नहीं हुआ। हम लोग पेयजल, स्ट्रीट लाइट और जलनिकासी की व्यवस्था चाहते हैं।-सोनू सिंह, नगला अलगर्जी
नगर पालिका के कार्यकाल के तीन साल होने के बाद भी क्षेत्र में विकास कार्य ठप हैं। भीषण गर्मी में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। अमृत योजना की पाइपलाइन भी नहीं डाली गई है। 50 हैंडपंप खराब हैं।-उपासना सिंह गौतम, सभासद, वार्ड 02
विज्ञापन

वार्ड क्षेत्र में पाइपलाइन न होने से पेयजल का संकट है। हैंडपंप खराब हैं। स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात के समय चौराहों पर चारों तरफ अंधेरा रहता है।-आकाश मिश्रा, नगरिया नंदराम
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई बार जन समस्याओं पर प्रस्ताव दिए हैं, लेकिन गर्मी में भी पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। वार्ड के 35 हैंडपंप खराब हैं, अधिकतर में रीबोर होना है।-सुंदरम शर्मा, सभासद, वार्ड 25


जनता परेशान

  • अधूरी योजनाएं : अमृत योजना के तहत पानी की पाइपलाइन नहीं डाली जा सकी है। चौराहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है और न ही हाईमास्ट लाइटें लगीं हैं। 70 हैंडपंप में 35 खराब हैं। जिससे भीषण गर्मी में पानी का गंभीर संकट है।
  • हैंडपंप खराब : इस भीषण गर्मी में 70 हैंडपंपों में से 50 से अधिक खराब हैं।
  • पाइपलाइन सूखी : सिद्धार्थ नगर में पानी की पाइपलाइन है, लेकिन पानी की एक बूंद नहीं आई।
  • कच्ची सड़कें : चौराहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, 20 से अधिक गलियां ऊबड़-खाबड़ हैं।


28 हजार लोग पानी के लिए तरसे
वार्ड संख्या-दो की स्थिति भी बेहद दयनीय है। यहां के 28 हजार लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इस वार्ड के अंतर्गत नगला अलगर्जी, लक्ष्मीपुरम, शंकर कॉलोनी, नया नगला, विश्नुपूरी, त्रिवेदी नगर, खंदारी गढ़ी, प्रकाश टेक्सटाइल, गंगा नगर, सिद्धार्थ नगर, न्यू सिद्धार्थ नगर, अटल टाल, लहरा वाली बगीची और गंगा भीम कॉलोनी जैसे इलाके आते हैं। यहां की 28 हजार की आबादी और 09 हजार वोटर बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें