सुबह करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच जब बिजली नहीं आ रही थी। तब संविलियन विद्यालय सादाबाद द्वितीय में बच्चे कक्षाओं से बाहर निकल आए। शिक्षकों ने सभी बच्चों को पट्टी बिछा कर बैठाया और हाथ के पंखों से हवा की। काफी बच्चों ने कॉपी किताब से हवा की। इसी बीच एक छात्रा बेसुध हो गई।
9 जुलाई को उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। बीआरसी परिसर स्थित संविलियन विद्यालय सादाबाद द्वितीय में गर्मी से विद्यार्थियों का हाल बेहाल हो गया। बिजली न आने से बच्चे कॉपी-किताबों से हवा करते नजर आए। एक छात्रा की हालत खराब हो गई, वह बेसुध हो गई। शिक्षकों ने छात्रा को बेंच पर लेटाया और हवा की। पानी पिलाया, तब उसकी हालत में सुधार हो सका।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच जब बिजली नहीं आ रही थी। तब संविलियन विद्यालय सादाबाद द्वितीय में बच्चे कक्षाओं से बाहर निकल आए। शिक्षकों ने सभी बच्चों को पट्टी बिछा कर बैठाया और हाथ के पंखों से हवा की। काफी बच्चों ने कॉपी किताब से हवा की। इसी बीच एक छात्रा बेसुध हो गई। उसे हवा कर व पानी पिलाकर होश में लाया गया। प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उमसभरी गर्मी से हाल बेहाल है। ऐसे में बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ाई है। बच्चों की तबीयत खराब हो रही है। जरूरत पड़ने पर बच्चों को ओआरएस का घोल भी दिया जा रहा है।