फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दी तहरीर, भावनाएं आहत करने का आरोप, जेल भेजनी की रखी मांग

Sat, 23 Sep 2023 10:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तहरीर में आरोप है कि मौर्य ने भारत के सर्वजन की आस्था के महत्वपूर्ण ग्रंथ रामचरित मानस को जलाकर दंगा कराना चाहा और भावनाओं को आहत किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिन्दुओं और ब्राह्मणों के प्रति अपशब्द का प्रयोग किया गया है। वह लगातार लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश फैला रहा है।
विज्ञापन
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। तहरीर में सवर्ण परिषद के नगर अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा है कि मौर्य ने भारत के सर्वजन की आस्था के महत्वपूर्ण ग्रंथ रामचरित मानस को जलाकर दंगा कराना चाहा और भावनाओं को आहत किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंन आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिन्दुओं और ब्राह्मणों के प्रति अपशब्द का प्रयोग किया गया है। वह लगातार लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश फैला रहा है। तहरीर में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने और उन्हें जेल भेजने की मांग की। चेतावनी दी है कि अगर मौर्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें