फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: करंट से बालक की मौत पर कमिश्नर दिखे नाराज, कहा मुआवजा देने में लापरवाही हुई तो करा दूंगा एफआईआर

Sat, 01 Jul 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव हतीसा निवासी अजय ने बताया कि उनके पांच वर्षीय पुत्र भरत की खंभे की सपोर्ट  वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर  मौत हो गई थी। तीन दिन से लोग उसमें करंट आने की शिकायत कर रहे थे। शिकायत सुनते ही मंडलायुक्त नाराज हो और विद्युत निगम अफसरों को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन
समाधान दिवस में अलीगढ़ कमिश्नर नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने खंभे में उतरे करंट से बालक की मौत के मामले में विद्युत निगम अधिकारियों से सख्त नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि आज ही बालक के परिजनों को मुआवजे देने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई और इसमें लापरवाही हुई शिकायकर्ता से एफआईआर दर्ज करा दूंगा। मंडलायुक्त के तेवर देख विद्युत निगम के अफसरों के माथे पर पसीना आ गया।

विज्ञापन


मंडलायुक्त शनिवार को सुबह 10:05 बजे तहसील सदर में चल रहे समाधान दिवस में पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंडलायुक्त के आने की खबर मिलते ही विभागीय अधिकारी तहसील की ओर दौड़ पड़े। इस  दौरान गांव हतीसा निवासी अजय ने बताया कि उनके पांच वर्षीय पुत्र भरत की खंभे की सपोर्ट  वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर  मौत हो गई थी। तीन दिन से लोग उसमें करंट आने की शिकायत कर रहे थे। 

शिकायत सुनते ही मंडलायुक्त नाराज हो और विद्युत निगम अफसरों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने शिकायत कर्ता की ओर इशारा करते हुए कहा कि यदि आज ही मुआवजे के संबंध में कार्रवाई नहीं हुई तो रिपोर्ट दर्ज करा देंगे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट नहीं आने के कारण मुआवजे की कार्रवाई में देरी हो रही है। संबंधित जेई को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें
समाधान दिवस में 84 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। उन्होनें खसरा-खतौनी निकासी कम्प्यूटर कक्ष के बाहर टीन शेड लगवाने के निर्देश दिए। रियल टाइम खतौनी की कार्रवाई पूर्ण जांच के उपरान्त समय से करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें