फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस में महिला संग कंडक्टर कर रहा था अश्लील हरकत, वीडियो आते ही ड्राइवर-कंडक्टर की गई नौकरी

Sat, 01 Jul 2023 06:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बस की लाइट बंद करने के बाद चालक  बस चला रहा था और परिचालक एक महिला की सीट पर जाकर अश्लील करने में लग गया। बस में जाग रहीं सवारियों ने परिचालक और महिला की रतिक्रिया पर विरोध जताया और वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात में रोडवेज बस की लाइट बंद होते ही कंडक्टर महिला के सीट पर पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बस में बैठे हुए, जो यात्री जग रहे थे, वह एक-डेढ़ घंटे से गलत काम होते देखते रहे। जब यात्रियों से न रहा गया, तो उन्होंने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कंडक्टर को जब गलत काम से रोका गया, तो वह मोबाइल छीनने लगा। यूपी रोडवेज बस में कंडक्टर द्वारा महिला के साथ अय्याशी का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही हंगामा मच गया। वीडियो संज्ञान लेते हुए चालक और परिचालक की सेवा समाप्त् कर दी गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यूपी रोडवेज की बस हाथरस से लखनऊ जा रही थी। 22 और 23 जून की रात्रि में बस की लाइट बंद करने के बाद चालक  बस चला रहा था और परिचालक एक महिला की सीट पर जाकर अश्लील हरकत करने में लग गया। बस में जाग रहीं सवारियों ने परिचालक और महिला की रतिक्रिया पर विरोध जताया और वीडियो बनाने लगे। परिचालक मामला प्रकाश में आते देख सन्न रह गया और अपने उतरे हुए कपड़े पहनने लगा। परिचालक ने वीडियो बना रही सवारी से मोबाइल छिनना चाहा, पर सवारियां इस अय्याशी पर भड़क गईं।

चालक-परिचालक की सेवा समाप्त
वीडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगा, दूसरी ओर इस मामले की शिकायत 23 जून को पोर्टल पर की गई। अलीगढ़ रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने मामले पर बताया कि वीडियो और घटना संज्ञान में आते ही बस के चालक और परिचालक की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन


चलती बस में चल रहा था गंदा काम
सोशल मीडिया पर आए एक मिनट 23 सेकंड के वीडियो में बस का कंडक्टर सीट पर एक महिला के साथ कपड़ा ओढ़कर गंदा काम कर रहा था। वीडियो बनाते हुए सवारियों ने जब इसका विरोध किया, तो कंडक्टर ने अपने उतरे हुए कपड़े पहनते हुए मोबाइल छीनना चाहा। कंडक्टर और सवारियों के बीच नौंक-झोंक होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें