गांव हतीसा निवासी अजय ने बताया कि उनके पांच वर्षीय पुत्र भरत की खंभे की सपोर्ट वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। तीन दिन से लोग उसमें करंट आने की शिकायत कर रहे थे। शिकायत सुनते ही मंडलायुक्त नाराज हो और विद्युत निगम अफसरों को आड़े हाथ लिया।
हाथरस के समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने खंभे में उतरे करंट से बालक की मौत के मामले में विद्युत निगम अधिकारियों से सख्त नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि आज ही बालक के परिजनों को मुआवजे देने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई और इसमें लापरवाही हुई शिकायकर्ता से एफआईआर दर्ज करा दूंगा। मंडलायुक्त के तेवर देख विद्युत निगम के अफसरों के माथे पर पसीना आ गया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त शनिवार को सुबह 10:05 बजे तहसील सदर में चल रहे समाधान दिवस में पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंडलायुक्त के आने की खबर मिलते ही विभागीय अधिकारी तहसील की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान गांव हतीसा निवासी अजय ने बताया कि उनके पांच वर्षीय पुत्र भरत की खंभे की सपोर्ट वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। तीन दिन से लोग उसमें करंट आने की शिकायत कर रहे थे।
शिकायत सुनते ही मंडलायुक्त नाराज हो और विद्युत निगम अफसरों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने शिकायत कर्ता की ओर इशारा करते हुए कहा कि यदि आज ही मुआवजे के संबंध में कार्रवाई नहीं हुई तो रिपोर्ट दर्ज करा देंगे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट नहीं आने के कारण मुआवजे की कार्रवाई में देरी हो रही है। संबंधित जेई को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें
समाधान दिवस में 84 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। उन्होनें खसरा-खतौनी निकासी कम्प्यूटर कक्ष के बाहर टीन शेड लगवाने के निर्देश दिए। रियल टाइम खतौनी की कार्रवाई पूर्ण जांच के उपरान्त समय से करने के निर्देश दिए।