हाथरस। ओढ़पुरा स्थित विद्युत वितरण मंडल पर शुक्रवार को भी बिजली कर्मचारी संघ और राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनरतले लगातार चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी भी की गई।
क्रमिक अनशन पर चौथे दिन जेई जितेंद्र यादव, निर्मल वर्मा के अलावा अरविंद गौतम और अजय अवस्थी बैठे। अनशन स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि अधिशासी अभियंता सादाबाद द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं और निगम हित के विरुद्ध कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।
एसई भी हठधर्मिता अपनाकर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। मांग की गई कि एसई अपनी तानाशाही को छोड़कर दोषी अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई कर अवर अभियंताओं और कर्मचारियों के साथ न्याय करें। अध्यक्षता बिजली कर्मचारी संघ के उपमहामंत्री ओपी सिंह ने की और संचालन जेई संगठन के सचिव हरी सिंह ने किया। अनशन स्थल पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी गई।
इस मौके पर आरसी उपाध्याय, राजाबाबू सारस्वत, सुरेशचंद्र, लीलाधर सिंह, उमाशंकर शर्मा, विनोद शर्मा, फोरन सिंह, हरीमोहन शर्मा, दिनेश कुमार, ओपी सिंह, पीपी सिंह, हसन मोहम्मद, रामेश्वर दयाल, विवेक तिवारी, कैलाशचंद्र, राकेश कुमार, रमेश शर्मा, शिवनंदन, शिवशंकर, पप्पू खां, ललतेश कुमार, कृष्णमुरारी शर्मा, हरी सिंह, देवेंद्र सिंह, एसपी हंस, सीपी सिंह, बॉबी शर्मा, रमेशचंद्र, वेदवीर सिंह, जेपी सिंह, देवेद्र कुमार, ओमवीर सिंह, मुन्नालाल, चरन सिंह, रामवीर यादव, ओमप्रकाश, सतीश कुमार आदि थे।