फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकले फटे और जाली नोट

Fri, 26 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Notes - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सादाबाद/हाथरस। सावधान! अब एटीएम भी अब नकली और फटे नोट उगल रहे हैं। एक उपभोक्ता द्वारा कस्बे के बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से निकाले गए नोटों में पांच सौ के तीन नोट जाली और तीन नोट फटे हुए निकले। इसकी शिकायत उसने बैंक मैनेजर से भी की।
विज्ञापन


गांव गढ़ उमराव निवासी अशोक कुमार पुत्र रामबाबू ने 25 अगस्त को सुबह साढ़े नौ बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा गढ़ उमराव के एटीएम से दस हजार रुपये निकाले थे। जब उन्होंने एटीएम से निकाले गए रुपयों को चेक किया तो उसमें पांच सौ के तीन नोट जाली और तीन नोट फटे निकले।

मौके पर उन्होंने इसकी शिकायत फोन पर बैंक अधिकारियों को दी, लेकिन बैंक ने फोन पर भी नोट बदलने से इंकार कर दिया और कहा कि उनकी बैंक द्वारा एटीएम में नकली और फटे नोट नहीं डाले जाते। अशोक कुमार को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। बता दें कि पहले भी क्षेत्र में एटीएम से नकली और फटे नोट निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


एटीएम में उनकी ब्रांच द्वारा नोट नहीं डाले जाते। एक एजेंसी द्वारा एटीएम में नोट डाले जाते हैं। नकली और फटे नोट निकलने की शिकायत मिली थी, जिसका समाधान एजेंसी अफसरों से पीड़ित ग्राहक की बातचीत कराकर कर दिया गया है।
विज्ञापन

-मोहित कुमार, ब्रांच मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें