फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Ticket: अवैध तरीके से ई-टिकट बनाने वाले को सीआईबी ने दबोचा, कम्प्यूटर किया जब्त

Thu, 26 Oct 2023 09:31 PM IST
चमन शर्मा विनीत चौरसिया, अमर उजाला, हाथरस

सार

सिकन्दराराऊ में संचालित पवन जन सेवा केन्द्र पर सीआईबी अलीगढ़ की टीम ने 26 अक्तूबर सुबह छापमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में संचालक युवक को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं केन्द्र पर प्रयोग किए जा रहे कम्प्यूटर व मोबाइल आदि को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे की अलीगढ़ क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच अलीगढ़ ने सिकन्दराराऊ में अवैध तरीके से ई-टिकट बनाने वाले युवक को दबोचा है। सीआईबी ने युवक को गिरफ्तार कर कम्यूटर आदि जब्त करते हुए मामला हाथरस जंक्शन आरपीएफ को सौंपा है। 

विज्ञापन

सिकन्दराराऊ में संचालित पवन जन सेवा केन्द्र पर सीआईबी अलीगढ़ की टीम ने 26 अक्तूबर सुबह छापमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में संचालक युवक को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं केन्द्र पर प्रयोग किए जा रहे कम्प्यूटर व मोबाइल आदि को कब्जे में ले लिया। 

सहायक उप निरीक्षक आरपीएफ हाथरस जंक्शन पंकज कुमार ने बताया कि युवक के  पास से भविष्य के दो ई-टिकट मिले हैं। वहीं भूतकाल के 15 टिकट का भी डेटा मिला है। बता दें कि आईआरसीटीसी की बेवसाईट से सिर्फ व्यक्तिगत या परिवार (खून के रिश्तों के लिए) टिकटों की बुकिंग ही की जा सकती है। इस बेवसाइट के माध्यम से व्यवसायिक टिकट बुकिंग करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसी के चलते सीआईबी अलीगढ़ प्रभारी भारत भूषण के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें