फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज: चॉकलेट-मेवा के पैक बने बहनों की पहली पसंद, मिठाई भी खूब बिकी

Wed, 15 Nov 2023 01:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दिवाली के मौके पर चॉकलेट आदि के पैक की बिक्री अधिक नहीं थी, लेकिन भाई दूज के लिए चॉकलेट, मेवा, चिप्स आदि के उपहार पैक की जमकर बिक्री हुई
विज्ञापन
खातीखाना स्थित दुकान पर सजे चॉकलेट, मेवा व बिस्किट के पैक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन 14 नवंबर को बाजार में भाई दूज के लिए खरीदारी हुई। महिलाओं ने भाइयों को देने के लिए मिठाई, चॉकलेट और मेवों के पैक की खरीदारी की।

विज्ञापन


दिवाली के मौके पर चॉकलेट आदि के पैक की बिक्री अधिक नहीं थी, लेकिन भाई दूज के लिए चॉकलेट, मेवा, चिप्स आदि के उपहार पैक की जमकर बिक्री हुई। भाई दूज के लिए शहर की कई दुकानें सज गई हैं। शहर के सासनी गेट चौराहा, सरक्यूलर रोड, खातीखाना, घंटाघर, बुर्ज वाला कुआं आदि जगहों पर बड़े कन्फेक्शनरी विक्रेताओं के यहां इन पैकों का बड़ा स्टॉक दिखाई दिया। 

मिठाई पर कम हो रहा भरोसा
दिवाली के दौरान कई दिन तक अवकाश रहता है। मिठाई बनाने वाले तमाम कारीगर इस दिनों छुट्टी पर रहते हैं। ऐसे में ताजी मिठाइयां बनान काफी मुश्किल है। यही कारण है कि भाई दूज पर बिकने वाली मिठाइयों पर महिलाओं का भरोसा कम हो गया है। 

पिछले कुछ सालों से चॉकलेट के साथ मेवा आदि के उपहार पैक की बिक्री में बड़ा इजाफा हुआ है। दिवाली पर भी इतने उपहार पैक नहीं बिकते, जितने भाई दूज के लिए बिकते हैं। हमने इसके लिए बकायदा उपहार टोकरी भी तैयार की है। -सुमित गुप्ता, दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें