फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: काम पर लौटने के लिए तत्काल आरक्षण की मारामारी

Wed, 15 Nov 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर मौजूद यात्री। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
दिवाली के बाद काम पर लौटने वाले ट्रेनों में आरक्षण पाने की जुगत में हैं। मंगलवार सुबह बुधवार को चलने वाली ट्रेनों के आरक्षण के लिए यात्री सुबह से ही जिले के रेलवे स्टेशनों पर स्थित आरक्षण केंद्र पर पहुंच गए। आईआरसीटीसी पर भी आरक्षण कराने का लोगों ने प्रयास किया।
विज्ञापन




दिवाली के बाद अब काम पर लौटने के लिए यात्रियों को ट्रेन में आरक्षण की दरकार है। मंगलवार सुबह हाथरस सिटी स्टेशन, हाथरस किला स्टेशन, सिकंदराराऊ स्टेशन और हाथरस जंक्शन स्टेशन पर स्थापित आरक्षण केंद्रों पर सुबह पांच बजे से ही यात्री कतार में लग गए। सुबह 10 बजे वातानुकूलित श्रेणी के सभी आरक्षण केंद्रों पर लगभग 80 यात्री कतार में लगे।



इसमें से लगभग 20 को ही कन्फर्म आरक्षण मिल पाए। सुबह 11 बजे स्लीपर श्रेणी के लिए सभी स्टेशनों पर कतार में लगे 100 से अधिक यात्रियों में से लगभग 15 को ही कन्फर्म आरक्षण मिल पाया। ऐसे में कई यात्रियों ने तत्काल कोटे में भी वेटिंग ली। कई लोगों ने बिना आरक्षण के ही ट्रेनों में यात्रा करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन







मुंबई के लिए एसी स्पेशल ट्रेनों में भी प्रतीक्षा सूची

दिवाली के अवसर पर मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों का हाल बेहद खराब है। इस मार्ग पर संचालित एसी स्पेशल ट्रेनों में अपेक्षाकृत अधिक किराया होने के बाद भी भारी प्रतीक्षा सूची है। मथुरा जंक्शन से 12910 बांद्रा गरीब रथ के चेयर कार में 60 वेटिंग, 12594 तेजस राजधानी एक्सप्रेस के एसी थ्री टियर में 15 व 16 नवंबर के लिए 20 से अधिक की प्रतीक्षा सूची है। 09098 बांद्रा एसी स्पेशल के चेयरकार में 30 से अधिक प्रतीक्षा सूची है। बात अगर गोल्डन टेंपल, स्वराज, पश्चिम एक्सप्रेस आदि की करें तो इसमें प्रतीक्षा सूची लगभग 60 है। इसके कन्फर्म होने के कोई आसार नहीं हैं।






छठ पूजा के लिए बिहार की ट्रेनों की स्थिति गंभीर

बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में दिवाली के साथ छठ पूजा के कारण अधिक स्थिति खराब है। हाथरस सिटी से अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 100 व छपरा एक्सप्रेस में 30 प्रतीक्षा सूची है। इस मार्ग पर दोनों ओर से आने जाने वाली ट्रेनों में बड़ी प्रतीक्षा सूची के साथ जगह नहीं की स्थिति है। अलीगढ़ जंक्शन से गोरखपुर जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस के थ्री एसी में 15 नवंबर के लिए 255 प्रतीक्षा सूची है। अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में नो रूम है। 16 नवंबर को प्रयागराज की ओर जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में नो रूम, पूर्वा में 117 प्रतीक्षा सूची, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में 120 प्रतीक्षा सूची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें