फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्तूबर को हाथरस में, नहीं मिला मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Fri, 13 Oct 2023 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क करने के निर्देश दिए हैं। इधर, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अपनी योजनाओं के आंकड़े और सूचनाएं दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 अक्तूबर को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथरस जनपद में संभावित दौरे की तैयारियों में जिला प्रशासन के साथ भाजपा भी जुटी हुई है। जिला स्तरीय अधिकारी अपने विभाग के आंकड़े जुटाने की कवायद कर रहे हैं। विभिन्न योजनाओं की पुस्तिका तैयार कराई जा रही है। मुख्यमंत्री के यहां भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले नारी वंदन अधिनियम के तहत होने वाले कार्यक्रम में आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है।

विज्ञापन


भाजपा नेता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों का खाका खींचने में जुटे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क करने के निर्देश दिए हैं। इधर, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अपनी योजनाओं के आंकड़े और सूचनाएं दुरुस्त करने में जुटे हैं। अगर सीएम का कार्यक्रम तय हुआ, तो कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी उनसे कराने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें