फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: असंतुलित होकर मुर्गों से लदी गाड़ी पलटी, 400 मुर्गे मरे, वहां पहुंचे ग्रामीणों ने किया यह

Tue, 27 Feb 2024 11:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फार्म हाउस में राजस्थान के कामा से टाटा गाड़ी मुर्गे लेने आई थी। चालक गाड़ी में मुर्गे भरकर फार्म हाउस से कुछ दूरी पर पहुंचा, वैसे ही गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। गाड़ी में करीब 1100 मुर्गे भरे थे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से गाड़ी को उठाया। तब तक 400 मुर्गे मर गए, जिससे फार्म के मालिक को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पलटी गाड़ी को देखते हुए ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव अजरोई में 1100 मुर्गों से भरी एक टाटा गाड़ी असंतुलित होकर आलू के खेत में पलट गई। जिससे 400 मुर्गे मर गए।

विज्ञापन


अजरोई के अंबिका पोल्ट्री फार्म के मालिक प्रमोद कुमार ने बताया कि वह मुर्गी पालन करते हैं। उनके फार्म हाउस में राजस्थान के कामा से टाटा गाड़ी मुर्गे लेने आई थी। चालक गाड़ी में मुर्गे भरकर फार्म हाउस से कुछ दूरी पर पहुंचा, वैसे ही गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। गाड़ी में करीब 1100 मुर्गे भरे थे। 
विज्ञापन


मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से गाड़ी को उठाया। तब तक 400 मुर्गे मर गए, जिससे फार्म के मालिक को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फर्म के मालिक प्रमोद कुमार ने अधिकारियों को अवगत कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें