सादाबाद के गांव गढ़ी गुमानी निवासी मुकेश कुमार 13वीं बटालियन से बाइक पर डाक लेकर जशपुर मुख्यालय जा रहा था । रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा । उन्हें बटालियन के चिकित्सालय से जशपुर के बड़े चिकित्सालय ले गए । इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
सादाबाद के गांव गढ़ी गुमानी निवासी छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल में तैनात आरक्षी 38 वर्षीय मुकेश कुमार बघेल पुत्र मोरमुकुट बघेल की सरकारी डाक ले जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । मौत की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था । 30 मार्च दोपहर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।
विज्ञापन
गांव गढ़ी गुमानी निवासी मुकेश कुमार का 15 साल पूर्व छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस में नियुक्ति हुई थी । प्रशिक्षण के दौरान फिरोजाबाद की ललिता के साथ विवाह हुआ । उनके चार पुत्री एवं एक 13 माह का पुत्र है । ग्रामीणों ने बताया कि होली से कुछ दिन पूर्व ही मुकेश अवकाश पर गांव आया था।
आरक्षी के शव के साथ आए प्लाटून कमाडंर लक्ष्मीनारायण ने बताया कि वह 27 मार्च को मुकेश 13वीं बटालियन से बाइक पर डाक लेकर जशपुर मुख्यालय जा रहा था । रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा । उन्हें बटालियन के चिकित्सालय से जशपुर के बड़े चिकित्सालय ले गए । इलाज के दौरान 28 मार्च को उनका निधन हो गया।
आरक्षी के शव आने पर गांव में काफी भीड़ जुट गई । चारों ओर जब तक सूरज चांद रहेगा मुकेश तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगने लगे। शव को उनके खेत पर ले जाया गया, जहां पुलिस टुकड़ी शोक सलामी दी । पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की । मुकेश कुमार के भाई ने मुखाग्नि दी । मुखाग्नि के समय उसकी चार अबोध बच्चियों की आंखों में आंसू देख कर सबकी आंखे नम हो गईं । साथ में 13 साल का पुत्र भी अपने पिता को निहार रहा था। प्लाटून कमाडंर ने आरक्षी की पत्नी को बटालियन से भेजे अभिलेख, सामान एवं कुछ नगदी भी सौंपी ।