फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी, ऐसे करें आवेदन

Sat, 30 Mar 2024 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

28 मार्च शाम प्रवेश के लिए केंद्रीय विद्यालय की बेवसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई। इसमें कक्षा एक में प्रवेश के लिए एक अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे, जो कि 15 अप्रैल तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
हाथरस का निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए संगठन ने लंबे इंतजार के बाद अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीय विद्यालय की कक्षा एक में प्रवेश के लिए एक अप्रैल से ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो जाएंगे। एक से ऊपर की कक्षा में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन स्कूल में किए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर के बीचों-बीच पुरानी कलेक्ट्रेट की जगह पर केंद्रीय विद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। लंबे समय से अभिभावक केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। 28 मार्च शाम प्रवेश के लिए केंद्रीय विद्यालय की बेवसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई। इसमें कक्षा एक में प्रवेश के लिए एक अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे, जो कि 15 अप्रैल तक जारी रहेंगे।

कक्षा दो या अन्य में प्रवेश के लिए ऑफलाइन यानि स्कूल में पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू होगा, जो कि 10 अप्रैल तक जारी रहेगा। यहां अहम है कि कक्षा दो या उससे ऊपर की अन्य कक्षाओं में प्रवेश विशेष रिक्तियां होने पर ही होगा। इसकी सूची 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। कक्षा एक के ऑनलाइन आवेदन की पहली सूची 19 अप्रैल और दूसरी सूची 29 अप्रैल को जारी होगी।
विज्ञापन


आरटीई में प्रवेश को पहली वरीयता कक्षा एक में प्रवेश क्रमवार किया जाएगा। इसमें सबसे पहले शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत चयनित बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद सेवा श्रेणी को वरीयता दी जाएगी, जिसमें श्रेणी एक व श्रेणी दो अलग अलग होंगी। इसके बाद आरक्षित कोटे में भरी सीटों के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में अपनी श्रेणी आदि के हिसाब से सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
विज्ञापन


इस वेबसाइट पर कर सकेंगे आवेदन
https://hathras.kvs.ac.in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें