फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार: बाजार में सस्ते कंबलों की भरमार, उमड़ रहे खरीदार, ओढ़ने के लिए नहीं दान देने के लिए हो रही खरीदारी

Thu, 08 Jan 2026 12:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मकर संक्रांति पर दान करने की परंपरा के चलते हर साल इस सीजन में कंबलों की बिक्री में तेजी आती है। सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संगठन, व्यापारी वर्ग और आम लोग जरूरतमंदों के लिए कंबल खरीदते हैं।
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर संक्रांति के लिए सजे कंबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति के त्योहार से पहले हाथरस शहर के बाजारों में सस्ते कंबलों की भरमार है। इस मौसम में दान-पुण्य का विशेष महत्व होने के कारण लोग बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को दान करने के लिए सस्ते कंबलों की खरीदारी कर रहे हैं। मांग को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने पहले से ही कंबलों का भरपूर स्टॉक मंगवा लिया है।

विज्ञापन


बाजार में इस समय 80 से लेकर 400 रुपये तक की कीमत वाले कंबल उपलब्ध हैं। इनमें हल्के, मध्यम और मोटे कंबलों की अलग-अलग किस्में शामिल हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर सकें। खासतौर पर 100 से 200 रुपये तक की कीमत वाले कंबलों की सबसे अधिक मांग देखी जा रही है, जिन्हें लोग दान करने के उद्देश्य से अधिक संख्या में खरीद रहे हैं।

व्यापारियों के अनुसार मकर संक्रांति पर दान करने की परंपरा के चलते हर साल इस सीजन में कंबलों की बिक्री में तेजी आती है। सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संगठन, व्यापारी वर्ग और आम लोग जरूरतमंदों के लिए कंबल खरीदते हैं। इसी वजह से थोक व्यापारियों के साथ फुटकर दुकानों पर भी अच्छी खासी रौनक बनी हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शहर के सासनी गेट, आगरा रोड, अलीगढ़ रोड और मुख्य बाजारों में कंबल की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे मकर संक्रांति की तिथि नजदीक आएगी, वैसे-वैसे बिक्री और तेज होगी। कई दुकानों पर तो सामाजिक संगठनों द्वारा एक साथ बड़ी संख्या में कंबल खरीदे जा रहे हैं।
संक्रांति के लिए इस समय तैयारियां जोरों पर है। हमने सस्ते कंबलों का स्टॉक कर लिया है। दिन-प्रतिदिन बिक्री में इजाफा हो रहा है। संक्रांति तक बिक्री में अच्छा बूम आने की उम्मीद है।-पवन कुमार, कंबल के विक्रेता।
सस्ते कंबलों की बिक्री शुरू हो गई है। हमने इस साल 80 से लेकर 400 रुपये वाले कंबलों का अच्छा स्टॉक किया है। इसमें 100 से 200 रुपये कीमत के कंबलों की बिक्री बहुत अधिक होने की उम्मीद है।-अजय वार्ष्णेय, कंबल के विक्रेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें