फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए ट्रेनों का बदला समय, बढ़ाए गए कोच

Fri, 16 Feb 2024 11:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

17 व 18 फरवरी को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा है। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच  लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने के मद्देनजर रेलवे ने भी आवश्यक कदम उठाए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेनों में कोचों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। 

विज्ञापन


रेलवे से जारी सूचना के अनुसार 17 व 18 फरवरी को कासगंज-मथुरा के साथ ही फर्रुखाबाद, बरेली आदि शहरों में ठहरने वाली ट्रेनों का समय भर्ती परीक्षा के समय को ध्यान में रखते हुए बदला गया है। इसमें हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली 03545 पैसेंजर ट्रेन कासगंज से मथुरा के लिए 11:05 बजे की जगह 13 बजे चलेगी। इस ट्रेन में दो-दो अतिरिक्त कोच लागाए जाएंगे। 

इसी तरह कासगंज से भरतपुर जाने वाली 05423 पैसेंजर 17:30 बजे की जगह 18:00 बजे चलेगी। इस ट्रेन में 1-1 अतरिक्त कोच लगाए जाएंगे। अछनेरा से मथुरा होकर कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 05348 को मथुरा से 11:50 बजे की बजाय 13:05 बजे हाथरस होते हुए कासगंज के लिए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें