फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चंचल सुपारी व चिप्स फैक्टरी पर सेंट्रल जीएसटी का छापा, खंगाले दस्तावेज, देखा स्टॉक, जांच जारी

Thu, 15 Feb 2024 07:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आगरा की सेंट्रल जीएसटी टीम ने हाथरस की चंचल सुपारी और बालोना वालों की चिप्स फैक्टरी पर छापा मारा। सभी ठिकानों पर टीम की ओर से कई दस्तावेजों को खंगाला गया। टीम ने वहां उपलब्ध स्टॉक की भी गणना की। खबर लिखे जाने तक सेंट्रल जीएसटी की टीम चंचल सुपारी वालों के प्रतिष्ठान पर मौजूद थी और छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन
चंचल सुपारी वालों की कलवारी रोड स्थित फैक्टरी के बाहर खड़ीं केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों की गाड़ियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल जीएसटी की टीम ने 15 फरवरी को हाथरस शहर के दो बड़े कारोबारियों के यहां छापा मारा। अचानक शहर के दो नामचीन कारोबारियों के यहां हुई इस कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मच गई। इसमें से एक फर्म चंचल सुपारी के नाम से कारोबार करती है, जबकि दूसरी फर्म बालोना वालों की चिप्स फैक्टरी है। 

विज्ञापन


दोपहर में सेंट्रल जीएसटी की आगरा की टीम शहर के नाई का नगला स्थित चंचल सुपारी वालों की डीएन फूड्स नामक फैक्टरी पर पहुंची। यहां कई गाड़ियों में आए अधिकारियों ने फैक्टरी परिसर को कब्जे में ले लिया। टीम यहां से फैक्टरी मालिकानों के परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य को गाड़ी में बिठाकर अन्य ठिकानों पर भी पहुंची। इसमें गांव कलवारी रोड स्थित फैक्टरी के साथ ही कुछ अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई। ठीक इसी समय सेंट्रल जीएसटी की टीम ने अलीगढ़ रोड के गांव बरसै स्थित बालोना वालों की चिप्स फैक्टरी पर भी छापा मारा। 
विज्ञापन


मुकेश आंधीवाल नामक व्यक्ति की इस फर्म के अलावा टीम ने उनकी मुरसान गेट स्थित फर्म पर भी छानबीन की। अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर देर रात तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। सभी ठिकानों पर टीम की ओर से कई दस्तावेजों को खंगाला गया। टीम ने वहां उपलब्ध स्टॉक की भी गणना की। खबर लिखे जाने तक सेंट्रल जीएसटी की टीम चंचल सुपारी वालों के प्रतिष्ठान पर मौजूद थी और छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन


जीएसटी की टीम से हुई तीखी नोकझोंक 
नाई का नगला स्थित चंचल सुपारी वालों की फर्म पर बीते कुछ समय में दूसरी बार सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापा मारा। कुछ समय बाद ही फिर कार्रवाई को लेकर जीएसटी टीम से 15 फरवरी को मौजूद फर्म मालिकानों व स्टाफ की तीखी नोकझोंक हो गई। फैक्टरी के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस नोकझोंक के बाद फैक्टरी के बाहर भी हलचल मची रही। 

एक दिन पहले ही एफडीए टीम ने मारा था छापा
नाई का नगला स्थित चंचल सुपारी वालों की फर्म डीएन फूड प्रोडक्ट पर एक दिन पहले बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हाथरस व अलीगढ़ की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। कार्रवाई में यहां से सुपारी आदि के नमूने भी टीम ने लिए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें