फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पति गया दुकान, पत्नी गई बाजार, लाखों की नकदी-जेवर ले गए चोर, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Tue, 16 Jul 2024 09:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इमरान अपनी दुकान पर थे। उनकी पत्नी शबाना घर में ताला लगाकर बाजार किसी काम से गई थीं। जब वह लगभग शाम चार बजे लौटीं तो अंदर जाकर कमरे में देखा तो वहां रखी अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था और अंदर का लॉकर टूटा हुआ था।
विज्ञापन
चोरी वाले घर का मालिक इमरान - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ नगर के घनी आबादी वाले मोहल्ला मटकोटा में 16 जुलाई की दोपहर को चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। गृह स्वामिनी को इसकी जानकारी घर लौटने पर हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।

विज्ञापन

 
मोहल्ला मटकोटा में अंसरिया स्कूल के पास इमरान बैटरी वालों का घर है। दोपहर करीब तीन बजे इमरान अपनी पंत चौराहा स्थित दुकान पर थे। उनकी पत्नी शबाना घर में ताला लगाकर बाजार किसी काम से गई थीं। जब वह लगभग शाम चार बजे लौटीं तो गैलरी में लगी जाली का ताला खुला था। अंदर जाकर कमरे में देखा तो वहां रखी अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था और अंदर का लॉकर टूटा हुआ था। गृह स्वामी इमरान ने बताया कि इसी लॉकर के अंदर लाखों रुपये की नकदी और सोने के जेवरात रखे थे। चोरों ने चांदी के जेवरातों से हाथ नहीं लगाया।
 
सूचना पाते ही पीड़ित के घर भीड़ लग गई। इमरान ने बताया कि उसने मकान बनाने के लिए कई कमेटियां उठाकर यह नकदी इकट्ठा की थी। कस्बा चौकी प्रभारी ललित मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल की पूरी वीडियोग्राफी की। इमरान का मकान अंसारिया स्कूल के पास सड़क पर है। यहां से पूरे दिन लोगों का आवागमन रहता है। पीड़ित के घर की छत एक-दूसरे के घरों की छतों से मिली हुई है। संभावना जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें