फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विद्यालय की दुर्दशा का वीडियो वायरल करने पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
संविलियन विद्यालय का अनुपयोगी भवन, जिसका वीडियो वायरल किया गया। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित संविलियन विद्यालय नावली लालपुर की दुर्दशा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने कोतवाली में गांव निवासी एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवक पर विद्यालय के अनुपयोगी हिस्से का वीडियो बनाकर विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की धारा 66डी और भारतीय न्याय संहिता की धारा 229(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। प्राथमिकी में खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने कहा है कि ग्राम नावली लालपुर में संविलियन विद्यालय है। विद्यालय का कुछ हिस्सा मथुरा-बरेली मार्ग के निर्माण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग टीम द्वारा तोड़कर दूसरी जगह बना दिया गया था, जबकि पुराने भवन का कुछ हिस्सा उसी स्थिति में पड़ा है।
उन्होंने कहा है कि बारिश के मौसम में पुराने हिस्से का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जबकि शेष हिस्से में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। विद्यालय के नए हिस्से में शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध है। टूटे भवन के अहाते में निराश्रित पशु बारिश से बचने के लिए बैठ जाते हैं और गोबर कर जाते हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार 16 अगस्त को नावली लालपुर निवासी कुलदीप यादव विद्यालय पहुंचा और स्कूल के उस खराब हिस्से का वीडियो बनाया, जो पहले से ही उपयोग में नहीं है। आरोप है कि वीडियो के माध्यम से भ्रामक तथ्यों को प्रस्तुत कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इससे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हो रही है, जबकि विद्यालय में कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि मामले की गहन विवेचना की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें