प्रियांशु का कहना है कि उसका छोटा भाई रजत जीएसएएस इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। उसके भाई को पिंटा, अजय, सुमित, दीपक निवासी गढ़ नगला उदय सिंह मुरसान ने गाली-गलौज करते हुए जमकर डंडों से पीटा।
कस्बा मुरसान स्थित जीएसएएस इंटर कॉलेज में 3 अक्टूबर दोपहर को दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई, जिसमें एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र के भाई ने मारपीट करने वाले चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मुरसान के गांव फुसकरा निवासी प्रियांशु का कहना है कि उसका छोटा भाई रजत जीएसएएस इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। 3 अक्टूबर की दोपहर 11 बजे उसके भाई को पिंटा, अजय, सुमित, दीपक निवासी गढ़ नगला उदय सिंह मुरसान ने गाली-गलौज करते हुए जमकर डंडों से पीटा। उसकी चीख- पुकार सुनकर कॉलेज का स्टाफ आ गया। यह देखकर आरोपी युवक दीवार फांदकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।