फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सड़क किनारे खड़े युवक में मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, हुई मौत, मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Oct 2024 11:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शाम करीब साढ़े छह बजे शैलेंद्र सिंह राया रोड पर बरी चौराहा के निकट सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी समय सादाबाद की तरफ से तेज गति से आई एक मोटरसाइकिल ने उनके भाई को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क किनारे खड़े युवक में बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सादाबाद कोतवाली में मथुरा जिले के थाना बल्देव क्षेत्र के गांव बल्टीकरी निवासी योगेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि 3 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे उनका भाई शैलेंद्र सिंह राया रोड पर बरी चौराहा के निकट सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। 

उसी समय सादाबाद की तरफ से तेज गति से आई एक मोटरसाइकिल ने उनके भाई को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में भाई को मथुरा के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां अस्पताल के गेट पर ही भाई की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें