फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खरीदारी कर लौट रहे बाइक सवार दंपती को कैंटर ने मारी टक्कर, पति की मौत और पत्नी घायल

Tue, 21 Nov 2023 09:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सिकतरा निवासी पदम सिंह 21 नवंबर को अपनी पत्नी सरला देवी के साथ बाइक से हसायन आए थे।  दोनों हसायन से खरीदारी कर गांव लौट रहे थे। इस बीच सिकतरा मार्ग पर कैंटर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली हसायन क्षेत्र के सिकतरा रोड पर कैंटर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारकर घायल कर दिया। दंपती को उपचार के लिए सीएचसी हसायन लाया गया। वहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सिकतरा निवासी 53 वर्षीय पदम सिंह 21 नवंबर को अपनी पत्नी सरला देवी के साथ बाइक से हसायन आए थे।  दोनों हसायन से खरीदारी कर गांव लौट रहे थे। इस बीच सिकतरा मार्ग पर कैंटर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

क्षेत्रीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी हसायन पहुंचाया। वहां पदम सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घायल सरला देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें