फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अभ्यर्थी बोले, होमगार्ड का नहीं, पुलिस भर्ती जैसा था प्रश्नपत्र

Mon, 27 Apr 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए लाइन में खड़े अभ्यर्थी। संवाद 
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी प्रश्नपत्र के उच्च स्तर को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखी गई। परीक्षा देकर लौटे कई अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर का स्तर होमगार्ड भर्ती के अनुरूप न होकर पुलिस भर्ती या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं जैसा रहा है, जिससे कई अभ्यर्थियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली में 3471 और दूसरी पाली में 3555 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह कुल 8832 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7026 उपस्थित रहे, जबकि 1806 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 945 व दूसरी में 861 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहीं और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।


परीक्षार्थियों का कहना है कि प्रश्नपत्र में करेंट अफेयर्स, इतिहास और सांख्यिकी से जुड़े सवाल काफी कठिन थे, जिससे उन्हें हल करने में परेशानी हुई। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि समय भी कम पड़ गया और कई प्रश्न अधूरे रह गए।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने मांग की कि परीक्षा का स्तर निर्धारित योग्यता के अनुरूप रखा जाए, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके। वहीं प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा रहा है।


मैं बीएससी पास हूं, इसलिए पेपर को समझ सका हूं। पेपर का स्तर काफी ऊंचा रखा जा रहा है, जोकि गलत है। होमगार्ड के लिए इतना कठिन पेपर बनाए जाने से काफी परीक्षार्थियों को दिक्कत होगी।
-विमल कुमार निवासी सथरा एटा।





मुझे किसी स्तर से यह पेपर होमगार्ड परीक्षा का लग ही नहीं रहा। इस पेपर का स्तर तो पुलिस भर्ती परीक्षा जैसा है। हर व्यक्ति इस पेपर को हल नहीं कर सकता है। करेंट अफेयर्स, इतिहास और सांख्यिकी के प्रश्र बहुत कठिन थे।
विज्ञापन

-मोहित कुमार निवासी एटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें