फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवाहिता के हाथ में लगी गोली, महिला हुई गंभीर घायल

Thu, 02 Nov 2023 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सुबह उपेंद्र सिंह के घर से गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी। आवाज सुनकर काफी लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि सोनी (35) पत्नी उपेंद्र सिंह की हथेली में गोली लगी हुई थी।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ काेतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली के कासगंज मार्ग स्थित गांव गंगागढ़ी में बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।  

विज्ञापन


बता दें कि 2 नवंबर की सुबह उपेंद्र सिंह के घर से गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी। आवाज सुनकर काफी लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि सोनी (35) पत्नी उपेंद्र सिंह की हथेली में गोली लगी हुई थी। घायल महिला को तत्काल सीएचसी लाया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। 

कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने के बाद घायल महिला कोतवाली नहीं आई और न हीं मजरूबी चिट्ठी थाने से ली गई। पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर कोतवाली में नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में चर्चा थी कि विवाद किसी चक रोड का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें