फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम के सपनों को साकार कर रही बसपा : मुनकाद अली

विज्ञापन
हाथरस... कांशीराम की जयंती पर मथुरा रोड स्थित ‌लुंबिनी पर आयोजित बसपा के मंडलीय सम्मेलन में उपस्थ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का होगा। बसपा कांशीराम का सपना पूरा करने में जुटी हुई है। कार्यकर्ता निष्ठा व ईमानदारी से मेहनत करें और पंचायत चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जिताएं। पार्टी पंचायत चुनाव में ईमानदार, निष्ठावान लोगों को मैदान में उतारेगी।
ये बातें मथुरा रोड स्थित बसपा नेता मनोज सोनी के आवास लुंबिनी वन में आयोजित बसपा के मंडलीय सम्मेलन में आगरा, अलीगढ़ व कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कही। मौके पर अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह भी थे। कार्यक्रम में सबसे पहले कांशीराम के छविचित्र पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें, जिससे आने वाले विधानसभा के चुनाव में बसपा की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने प्रदेश के मौजूदा हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है और लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आम आदमी के लिए महंगी होती हुई रोजमर्रा की चीजों के लिए प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र की सरकार भी जिम्मेदार है। इस समय सरकार से तंग आकर लोग सरकार की विदाई का मन बना चुके हैं।
कार्यक्रम को अलीगढ़ के महापौर मोहम्मद फुरकान, मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने की व संचालन बसपा नेता बंटी भैया ने किया।
विज्ञापन

मौके पर मुख्य रूप से अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह, एटा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह भास्कर, कासगंज जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव के अलावा हरदुआगंज नगर पंचायत अध्यक्ष तिलकराज यादव, विजेंद्र सिंह विक्रम, राजकुमार शम्मी, कालीचरण पुष्कर, सुरेश गौतम, अर्जुन स्वामी, डॉ. पहल सिंह, मुकेश चंद्रा, विनोद प्रेमी, छत्रपति शिवाजी, केपी सिंह, जसवंत सिंह सांवरिया, दामोदर सिंह, हुकुम सिंह, मुकेश कुमार, सुरजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह, उमाशंकर बघेल, वीरेंद्र कुशवाहा, महेश कुशवाहा, बबलू चौधरी, रिंकू चौधरी, किशन सिंह चौधरी, असगर मलिक, रिंकू यादव, लल्ला यादव, संजय, सतपाल बघेल, रणवीर सिंह, प्रमोद कुमार, मुकेश भारती, अजीत गौतम, आशीष कुमार, प्रशांत, दीपक कुमार, मोनू गौतम, मुन्नालाल, राहुल सहित मंडल भर के बसपाई मौजूद थे।

हाथरस... कांशीराम की जयंती पर मथुरा रोड स्थित लुंबिनी पर आयोजित बसपा के मंडलीय सम्मेलन में मंचास?- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें