गांव में पहली बार कोई दुल्हन हे लीकॉप्टर से विदा होकर आई है, जिससे यह पल सभी के लिए यादगार बन गया। ग्रामीण इस ऐतिहासिक क्षण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।
सादाबाद क्षेत्र के गांव मड़नई में 26 अप्रैल को एक युवक अपनी दुल्हन को विदा कराकर हेलीकॉप्टर से पहुंचा। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने गांव में दस्तक दी, पूरे इलाके में उत्साह की लहर दौड़ गई। हेलीपैड के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन के उतरते ही लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
गांव मड़नई निवासी उत्तर रेलवे में कार्यरत डॉ. सोमवीर चौधरी की शादी 25 अप्रैल को दिल्ली में संपन्न हुई थी। अपनी शादी को खास बनाने और गांववासियों को अनोखा तोहफा देने के उद्देश्य से उन्होंने दुल्हन रानी को हेलीकॉप्टर से गांव लाने का निर्णय लिया।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पहली बार कोई दुल्हन हे लीकॉप्टर से विदा होकर आई है, जिससे यह पल सभी के लिए यादगार बन गया। ग्रामीण इस ऐतिहासिक क्षण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। पूरे गांव में इस अनोखी शादी की चर्चा बनी रही।