फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सर्दी में बढ़ रहा बीपी, सीने में दर्द की भी शिकायत

Tue, 30 Dec 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। दिन भर में यहां कुल 1,648 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा ब्लड प्रेशर बढ़ने और सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। इस मौसम में त्वचा व सांस रोग के मरीजों में इजाफा हुआ है। फिजिशियन डाॅ. वरुण चौधरी ने बताया कि ठंड में रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ने के कारण उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने मरीजों को ठंड से बचाव की सलाह दी। खासकर बुजुर्गों के लिए। पहले से ही बीपी व दिल की बामारी से जुड़े लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा। उन्हें नियमित दवा लेने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को उच्च रक्तचाप के 168 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें 70 फीसदी 35 से 50 वर्ष के बीच के रहे। सीने में दर्द की भी शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। इनके अलावा त्वचा रोग के 349 मरीजों ने परामर्श लेकर जिला अस्पताल से दवा ली। इन्हें नियमित मॉइस्चराइजर का प्रयोग करने तथा तेज गर्म पानी की अपेक्षा गुनगुने पानी से नहाने की सलाह दी गई। 323 मरीज सांस व छाती के संक्रमण की समस्या लेकर पहुंचे। इन्हें ठंड से बचाव व पानी की भाप लेने की सलाह दी गई।


खल रही चिकित्सकों की कमी

जिला अस्पताल में मरीजोंं को चिकित्सकों की कमी खल रही है। चेस्ट फिजिशियन व कॉर्डियोलॉजिस्ट के न होने से लोग समस्या का सामना कर रहे हैं। यहां दो ही फिजिशियन बैठ रहे हैं। इनमें से भी एक अवकाश पर या फिर आपातकालीन ड्यूटी में चले जाते हैं। इस कारण एनएचएम के तहत संविदा पर लगे चिकित्सकों के भरोसे ही मरीजों का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें