फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आपूर्ति से अधिक मांग, सर्दी में भी नहीं गिरे दाम

Tue, 30 Dec 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल सर्दी में भी दूध के दामों में कोई राहत नहीं मिली है। आमतौर पर ठंड बढ़ते ही दूध की उपलब्धता बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में चार रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट हो जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। जिले में दूध की मांग आपूर्ति से अधिक है, जिससे भाव स्थिर हैं और उपभोक्ताओं को महंगा दूध खरीदना पड़ रहा है। वर्ष 2024 की सर्दी में दूध का भाव 55 रुपये लीटर था, इस वर्ष 60 रुपये के भाव में है। बीते वर्ष की तुलना में पांच रुपये लीटर तक भाव बढ़े हैं।
विज्ञापन

दूध व्यापारी बबलू कुमार कहते हैं कि इस साल पशुपालकों की संख्या में कमी, चारे के बढ़ते दाम और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण दूध की आपूर्ति बढ़ी नहीं है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दूध की मांग लगातार बनी हुई है। इन्हीं वजहों से दूध के भाव कम नहीं हुए हैं।



घरों के अलावा मिठाई दुकानों, चाय की दुकानों और होटल-रेस्टोरेंट में दूध की खपत अधिक होने से बाजार में संतुलन नहीं बन पा रहा है। इसके चलते खुदरा बाजार में दूध के दाम सर्दी के बावजूद कम नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाई का नगला निवासी प्रिया शर्मा का कहना है कि हर साल ठंड के दिनों में दूध सस्ता हो जाता था और उन्हें कुछ राहत मिलती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें