कासगंज के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अमोगपुर निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी युवक से तय की थी। शादी की तारीख 27 अप्रैल तय हुई। रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांट दिए। एकाएक लड़के वालों की तरफ से खबर पहुंची कि लड़की मोटी है, हम रिश्ता तोड़ रहे हैं।
सिकंदराराऊ के मोहल्ला मटकोटा निवासी युवक की शादी अलीगंज की युवती के साथ तय हुई थी। घरवालों ने शादी के कार्ड भी छपवा लिए। रिश्तेदारों को बंटवा दिए, लेकिन कुछ दिन बाद युवक ने शादी यह कहकर तोड़ दी कि लड़की मोटी है। मामले की शिकायत युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस से की है। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
कासगंज जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अमोगपुर निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी युवक से तय की थी। शादी की तारीख 27 अप्रैल तय हुई। रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांट दिए। एकाएक लड़के वालों की तरफ से खबर पहुंची कि लड़की मोटी है, हम रिश्ता तोड़ रहे हैं। इस खबर से लड़की वाले हैरान रह गए।
शादी तय होने के सबूत के साथ कोतवाली आ गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और हवालात में बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद लड़के पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। आपस में समझौते की बात करने लगे। पुलिस के सामने लड़की वाले कह रहे थे कि कई कई बार लड़के ने लड़की को देखा। उसके बाद ही रिश्ता तय हुआ था। हमारा शादी की तैयारी में काफी पैसा खर्च हो गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी।