हाथरस के अलीगढ़ रोड नवल नगर निवासी ईंट भट्ठा स्वामी रवि चौहान का बेटा कृष्णा चौहान दिल्ली में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 15 अप्रैल को वह अचानक लापता हो गया। 17 अप्रैल को वह दिल्ली के द्वारिका स्थित मेट्रो स्टेशन पर अचेत हालत में मिला।
हाथरस शहर के ईंट भट्ठा कारोबारी का बेटा तीन दिन बाद 17 अप्रैल रात को अचेत अवस्था में दिल्ली के द्वारिका स्थित मेट्रो स्टेशन पर अचेत हालत में मिला। बताया है कि नशीला पदार्थ सुंघाकर लैपटॉप, मोबाइल सामान लूट लिया है।
विज्ञापन
हाथरस के अलीगढ़ रोड नवल नगर निवासी ईंट भट्ठा स्वामी रवि चौहान का 22 वर्षीय बेटा कृष्णा चौहान दिल्ली में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह दिल्ली के कृष्णा गली सोहन गंज मलका गंज स्थित एक पीजी में अपनी बहन रूपांशी के साथ रह रहा था। 15 अप्रैल को कृष्णा पीजी से गुड़गांव के लिए निकला था। जब वापस नहीं लौटा तो बहन ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। नंबर बंद जा रहा था।
परिजनों ने मामले की शिकायत संबंधित थाना पुलिस को दी। दिल्ली में कृष्णा के दोस्त व अन्य परिचितों से उसकी जानकारी जुटाई। 17 अप्रैल की देर रात कृष्णा दिल्ली के द्वारिका स्थित मेट्रो रेलवे स्टेशन पर अचेत अवस्था में मिला। किसी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। शातिर कृष्णा के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया।