11 जुलाई को वह आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित विवाह कार्यक्रम में काम करने गया था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा। 12 जुलाई को उसका शव आगरा रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला था।
हाथरस के आगरा रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने 12 जुलाई की सुबह मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान शहर के लाला का नगला निवासी आकाश पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। वह विवाह समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में खाना खिलाने की सेवाएं देता था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि 11 जुलाई को वह आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित विवाह कार्यक्रम में काम करने गया था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा। 12 जुलाई को उसका शव आगरा रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला था। 13 जुलाई को परिजन उसकी तलाश करते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। जहां उन्होंने शव की पहचान आकाश के रूप में की।
शव देखकर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। सीओ सिटी राम प्रवेश राय ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय के सामने सड़क किनारे मिले शव की शिनाख्त हो गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।