फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में चले लाठी-डंडे, एक की मौत और सात घायल, मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Sep 2024 10:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोका निवासी अशोक कुमार और रामदास के बीच एक भूखंड को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। अशोक कुमार का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग 3 सितंबर की रात उसके बड़े भाई राजवीर सिंह से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस अधिकाकरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के कोका में 3 सितंबर देर रात दो पक्षों का भूमि विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। मारपीट में बुरी तरह से घायल एक व्यक्ति की इलाज के लिए आगरा ले जाने के दौरान मौत हो गई। महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का उपचार जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव कोका निवासी अशोक कुमार और रामदास के बीच एक भूखंड को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। अशोक कुमार का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग 3 सितंबर की रात उसके बड़े भाई राजवीर सिंह से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जमकर लाठी डंडे चले। 

मारपीट में दोनों पक्षों से राजवीर सिंह, अखिलेश, ललिता, सुमित, चंद्रवीर, राजवीर सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। राजवीर और अखिलेश को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए आगरा जाते वक्त रास्ते में घायल राजवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने रामदास, मनोज कुमार, ललित, अमित, सचिन, राजवीर सिंह, अशोक कुमार, सुमित कुमार निमेष, आशीष कुमार निमेष, डॉली निवासीगण कोका व अज्ञात महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मुकदमा तरमीम करेगी। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है मामले में कोतवाली चंदपा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें