फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सिर में गोली लगने से भाजयुमो के जिला महामंत्री की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Feb 2022 05:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस

सार

हाथरस में भाजयुमो के जिला महामंत्री कृष्णा यादव की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जिला महामंत्री कृष्णा यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला गौसगंज निवासी भाजयुमो के जिला महामंत्री कृष्णा यादव के संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लग गई। आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कृष्णा यादव की मौत हो गई।

विज्ञापन


गोली लगने के बाद कृष्णा यादव अपने आवास की ऊपरी मंजिल पर घायल अवस्था में मिले। मौके से एक पिस्टल और खोखा(कारतूस) भी बरामद हुआ। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें