फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 3rd Phase: हाथरस में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया, बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं

Sun, 20 Feb 2022 12:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाथरस विधानसभा क्षेत्र के गांव भीम नगरिया में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। कहा कि अगर रोड नहीं बनेगी तो वोट भी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
up election 2022 - हाथरस में चुनाव बहिष्कार कर नारेबाजी करते हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में रविवार को तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर चुनाव हो रहा है। कई दिग्गज नेताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। इसी बीच हाथरस विधानसभा क्षेत्र के गांव भीम नगरिया में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण न होने के विरोध में यह फैसला लिया है। लोगों ने कहा कि अगर गांव में सड़क नहीं बनेगी तो वे वोट भी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे अपनी समस्या प्रशासन और विभाग के सामने उजागर करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी परेशानी को हल नहीं किया गया। इसी से नाराज होकर सभी ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।

सिकंदराराऊ में भी मतदान का बहिष्कार
वहीं, सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला बिहारी के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। लोगों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के विरोध के चलते ये निर्णय लिया है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश में तीसरे फेज में 59 सीटों पर कुल 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। राज्य में तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान हो रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव सात चरण में पूरे होंगे। मतदान की गिनती दस मार्च को होनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें