जिला पंचायत के वार्ड संख्या 1 के लिए बैठक करते भाजपा के पदाधिकारी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या एक डंडेसरी में भाजपा की बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मथुरा प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में इस समय भाजपा की हवा चल रही है। जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा काफी गंभीर है।
ब्लॉक संयोजक जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि किसान और जनता के हित के काम लगातार करते रहने के कारण भाजपा वर्तमान में देश व प्रदेश की सर्वाधिक लोकप्रिय पार्टी बन गई है। ग्रामीण जनता के सामने भाजपा को चुनने के अतिरिक्त कोई चारा नहीं बचा है। बसपा और सपा को लोग अच्छी तरह पहचान गए हैं। अन्य वक्ताओं में शिवकुमार सिसौदिया, भानुप्रताप, रवि बाबू बघेल आदि वार्ड की कार्य योजना पर प्रकाश डाला।