फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार की टक्कर से उछला बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद

Sun, 03 May 2026 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट ऊपर उछल गया और उसकी बाइक भी दूर जा गिरी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




ग्राम बढ़ार निवासी मोहन सिंह शनिवार को अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हाथरस रोड स्थित एक गैस एजेंसी के सामने पहुंचे और सड़क पार करने लगे, तभी पीछे से तेज गति में आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े।



लोगों ने घायल मोहन सिंह को सड़क से उठाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें