फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रतापनगर से लालकुआं के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 03 May 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए 09119/20 प्रताप नगर-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया है। इस ट्रेन को हाथरस सिटी स्टेशन पर भी दो मिनट का ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 29 जून तक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन





ट्रेन संख्या 09119 प्रत्येक रविवार को प्रताप नगर से 17.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 06.50 बजे हाथरस सिटी पहुंचेगी। यहां से कासगंज 07.55 बजे, बदायूं से 08.55 बजे, बरेली जंक्शन से 10.00 बजे, बरेली सिटी से 10.20 बजे, इज्जतनगर से 10.45 बजे, बहेड़ी से 11.40 बजे, किच्छा से 12.00 बजे से छूटकर लालकुआं 12.45 बजे पहुंचेगी।



वापसी में ट्रेन संख्या 09120 प्रत्येक सोमवार को 15.50 बजे चलकर हाथरस सिटी से 21.12 बजे पहुंचेगी। मथुरा जंक्शन से 22.30 बजे, दूसरे दिन भरतपुर से 00.34 बजे, गंगापुर सिटी से 01.37 बजे, कोटा से 04.00 बजे, रतलाम से 07.20 बजे, दाहोद से 08.46 बजे, गोधरा से 10.10 बजे, बड़ोदरा से 11.04 बजे प्रस्थान कर प्रताप नगर 11.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन




पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह और साधारण द्वितीय श्रेणी के चार कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें