फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Fri, 22 Mar 2024 07:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक बाइक से आगरा-अलीगढ़ स्थित बाईपास पर गया था। रास्ते में तेज रफ्तार एक निजी बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ के बाईपास स्थित इगलास चौराहे पर 22 मार्च की सुबह तेज रफ्तार एक निजी बस ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


गांव हतीसा भगवंतपुर निवासी शिवम पुत्र वीरेंद्र 22 मार्च सुबह बाइक से आगरा-अलीगढ़ स्थित बाईपास पर गया था। रास्ते में तेज रफ्तार एक निजी बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात थम गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी वहां पहुंच गए। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए परिवारीजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें