पिता-पुत्र सुबह बाइक से चंदपा क्षेत्र के एक गांव में राजमिस्त्री का काम करने गए थे। शाम को दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी मथुरा रोड पर हतीसा के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। अस्पताल में पिता को मृत घोषित कर दिया।
राजमिस्त्री का काम करने के बाद 5 अप्रैल की शाम वापस घर जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को मथुरा रोड पर हतीसा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्र का उपचार जारी है।
विज्ञापन
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी 50 वर्षीय श्यामवीर पुत्र दौजीराम अपने पुत्र दीक्षित के साथ 5 अप्रैल सुबह बाइक से चंदपा क्षेत्र के एक गांव में राजमिस्त्री का काम करने गए थे। 5 अप्रैल शाम को दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी मथुरा रोड पर हतीसा के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। दोनों को एंबुलेंस से बागला जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने पिता श्यामवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।