फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathars: शादी के लिए लेने जा रहा था सामान, वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी हुआ घायल

Mon, 05 Feb 2024 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक अपनी बुआ की बेटी की शादी में आया था। शादी का सामान लेने के लिए बाइक पर जा रहा था। सिकंदराराऊ के राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर एटा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक विकास कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर एटा रोड पर 4 फरवरी की रात नौ बजे मंडी समिति के पास सिकंदराराऊ की तरफ से आ रही बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा गया है।

विज्ञापन


एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र के गांव चुरैथा निवासी विकास कुमार (19) पुत्र इंद्रेश कुमार एटा रोड स्थित गांव टोली में अपनी बुआ की बेटी की शादी में आया था। 4 फरवरी की रात वह बाइक पर कुछ सामान लेने सिकंदराराऊ आ रहा था। उसके साथ बाइक पर उसके गांव का अवतार (17) पुत्र पूरन सिंह पीछे बैठा था। रात्रि नौ बजे बाइक जैसे ही मंडी समिति के पास सर्विस रोड पर पहुंची। तभी किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। फलस्वरूप विकास की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे अवतार को गंभीर चोट आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें