कन्हैया किसी काम से हाथरस आए हुए थे। देर रात वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी इगलास रोड स्थित गांव नगला हेमा के निकट एक ट्रैक्टर ने उउनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गांव नगला हेमा के निकट 28 जुलाई की देर रात ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव के गांव फैसावली निवासी कन्हैया (56) पुत्र शंकरलाल किसी काम से हाथरस आए हुए थे। 28 जुलाई की देर रात वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी इगलास रोड स्थित गांव नगला हेमा के निकट एक ट्रैक्टर ने उउनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद भीड़ लग गई। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजन बिलखने लगे।